Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Accident : कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

Raipur Accident: One youth killed, two injured in a head-on collision between a car and a bike
X

Raipur Accident: One youth killed, two injured in a head-on collision between a car and a bike

Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Raipur Accident : जानकारी के मुताबिक, यह भीषण सड़क हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के नरदहा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Raipur Accident : घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची विधानसभा थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019