Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Accident News: तेलीबांधा ब्रिज के पास अज्ञात कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को कुचला, CCTV फुटेज आया सामने

Raipur Accident News
X

Raipur Accident News

Raipur Accident News: रायपुर: राजधानी रायपुर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक अन्य महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

Raipur Accident News
Raipur Accident News

Raipur Accident News: मॉर्निंग वॉक पर निकली प्रिया साहू को शायद ही अंदाजा था कि यह उनकी आखिरी सैर होगी। एक अज्ञात कार चालक ने प्रिया, उनकी रिश्तेदार रिया साहू और ललिता बंजारे को सुबह के समय टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिया और ललिता गंभीर रूप से घायल होकर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती हैं।

Raipur Accident News
Raipur Accident News

Raipur Accident News: घटना का CCTV फुटेज आया सामने
जानकारी के मुताबिक, मुंगेली की निवासी प्रिया साहू रायपुर के सिंधी कॉलोनी में रहने वाली अपनी रिश्तेदार रिया के घर आई थीं। आज सुबह प्रिया, रिया और ललिता बंजारे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार में आकर तीनों को टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रिया कई फीट ऊपर उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरीं, जबकि रिया और ललिता भी बुरी तरह घायल हो गईं। प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, और रिया व ललिता को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019