Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने महिला पत्रकार को कुचला, हालत नाजुक, चालक फरार

Raipur Accident
X

Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में 18 दिसंबर की रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Raipur Accident : जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 9 बजे गायत्री सिंह स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पहिया उनके पैरों के ऊपर से गुजर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायल पत्रकार को कमल विहार स्थित वीवाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Raipur Accident : डॉक्टरों के मुताबिक, एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसे ऑपरेशन कर हटाना पड़ सकता है। वहीं दूसरे पैर में भी ब्लड सर्कुलेशन नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल उन्हें 48 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि घायल महिला को पहले मेकाहारा के कैजुअल्टी ट्रामा यूनिट लाया गया था, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सर्जरी के लिए रेफर किया गया।

Raipur Accident : पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार चालक की पहचान की जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019