Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Railway News: चौथी रेल लाइन के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग, ये ट्रेंने रद्द, रेलवे ने जारी की लिस्ट…

Railway News
X

Railway News

Railway News: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर-झारसुगुड़ा खंड पर चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में सारागांव रेलवे स्टेशन पर 13 से 17 नवंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद्द, आंशिक रद्द या मार्ग परिवर्तित रहेगा।

Railway News: रेलवे ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया मांगी है और प्रभावित ट्रेनों की विस्तृत सूची जारी कर दी है। और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।

Railway News: प्रभावित रहने वाली ट्रेनें:
68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी।
68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर 13 से 16 नवंबर तक रद्द रहेगी।
68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी।
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू अब केवल बिलासपुर तक ही चलेगी।
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू का परिचालन बिलासपुर से शुरू होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019