बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अंतर्गत आने वाले कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर पावर ब्लॉक के चलते फरवरी और मार्च में 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के मध्य गर्डर लांचिंग और बंडामुंडा स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित होगा।
इन तिथियों में रद्द रहेंगी ट्रेनें
26 फरवरी एवं 19 मार्च 2025
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर
68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
28 फरवरी एवं 21 मार्च 2025
58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर
58207 रायपुर-जूनागढ़ पैसेंजर
01 मार्च एवं 22 मार्च 2025
58208 जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
टाटानगर-बिलासपुर रूट पर भी असर
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस भी कुछ दिनों के लिए रद्द रहेंगी।
रद्द रहने वाली ट्रेनें:
25 एवं 26 फरवरी – 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस
25 एवं 26 फरवरी – 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
26 एवं 27 फरवरी – 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
25, 26 एवं 27 फरवरी – 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, 139 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त करें। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और संरचना के उन्नयन के लिए आवश्यक है।