Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App: रेलवन एप से जनरल टिकट पर आज से 3% डिस्काउंट: R-वॉलेट से पेमेंट करने पर 6% की छूट, नई स्कीम 6 महीने के लिए लागू

Asian News
RailOne App: रेलवन एप से जनरल टिकट पर आज से 3% डिस्काउंट: R-वॉलेट से पेमेंट करने पर 6% की छूट, नई स्कीम 6 महीने के लिए लागू
X

RailOne App: नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रेलवन (RailOne) एप के जरिए अनरिजर्व्ड (जनरल) टिकट पर नई छूट स्कीम की घोषणा की है। अब रेलवन एप से जनरल टिकट बुक करने पर UPI, क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करने पर 3% की छूट मिलेगी।

RailOne App: साथ ही, अगर टिकट की भुगतान राशि R-वॉलेट से की जाती है, तो छूट 6% तक बढ़ जाएगी। यह नया ऑफर आज से शुरू हो गया है और 6 महीने यानी 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा।

RailOne App: रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल रेलवन एप पर ही उपलब्ध होगी। किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या वेबसाइट से टिकट बुक करने पर यह छूट नहीं मिलेगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को रेलवे के आधिकारिक एप की ओर प्रोत्साहित करना और स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर भीड़ को कम करना है।

RailOne App: रेलवन एप (RailOne) क्या है?
रेलवन एप भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा विकसित एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। इस एप में ट्रेन यात्रा से जुड़ी हर जरूरी सेवा उपलब्ध है। एप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर फ्री में डाउनलोड की जा सकती है।

RailOne App: इसमें एक बार लॉगिन (mPIN या बायोमेट्रिक) करने के बाद सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होती हैं। एप का इंटरफेस आसान और सुविधाजनक है, जिससे यात्री अपने टिकट बुकिंग अनुभव को सरल और तेज़ बना सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019