Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rahul Dravid Left RR: राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, हेड कोच के पद से दिया इस्तीफा

Asian News
Rahul Dravid Left RR: राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, हेड कोच के पद से दिया इस्तीफा
X

Rahul Dravid Left RR: जयपुर: राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को पुष्टि की कि दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। आईपीएल 2026 से पहले द्रविड़ ने टीम का साथ छोड़ दिया है। राजस्थान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

Rahul Dravid Left RR: द्रविड़ सितंबर 2024 में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच बने थे। उनका फ्रेंचाइजी से पुराना नाता रहा है। उन्होंने 2012 और 2013 में टीम की कप्तानी की थी और 2014-15 में मेंटर की भूमिका निभाई थी। हालांकि, इस बार उनका सफर एक साल से कम रहा।

Rahul Dravid Left RR: आईपीएल 2025 में राजस्थान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ नौवें स्थान पर रही, और प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। राजस्थान ने केवल 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब जीता था।

Rahul Dravid Left RR: फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ को बड़े पद का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। राजस्थान ने बयान में कहा, “राहुल कई वर्षों तक रॉयल्स का अहम हिस्सा रहे। उनकी लीडरशिप ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। हम उनकी सेवा के लिए आभारी हैं।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019