Raghav Chadha
Raghav Chadha : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उनके साथ कुल 8 सांसदों ने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की घोषणा की है।
Raghav Chadha : ये सांसद छोड़ रहे आम आदमी पार्टी
अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी, राजेंद्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह
Raghav Chadha : राघव चड्ढा का तीखा हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा, “जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और नैतिकता से पूरी तरह भटक चुकी है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि कुछ लोगों के निजी फायदे के लिए काम कर रही है। मुझे लंबे समय से लग रहा था कि मैं सही आदमी गलत पार्टी में हूं। आज मैं खुद को पार्टी से अलग कर रहा हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि वे लंबे समय से पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे।
Raghav Chadha : राज्यसभा में दो-तिहाई सांसदों का समर्थन
राघव चड्ढा ने दावा किया कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसदों में से दो-तिहाई से ज्यादा उनके साथ हैं। सभी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं और सुबह ही हस्ताक्षरित दस्तावेज राज्यसभा सभापति को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम पार्टी के अंदरूनी कलह और सिद्धांतों से भटकने के कारण उठाया गया है।
Raghav Chadha : हाल ही में हटाया गया था डिप्टी लीडर पद से
बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था। इसके बाद पार्टी के अंदर उनकी और अन्य नेताओं के बीच खींचतान बढ़ गई थी। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया था कि वे जनता की बात संसद में उठाते थे, जिसे पार्टी पसंद नहीं कर रही थी।
Raghav Chadha : AAP को लगा बड़ा राजनीतिक झटका
राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी को संगठनात्मक और राजनीतिक रूप से बड़ा नुकसान हुआ है। विशेषकर राज्यसभा में AAP की ताकत काफी कमजोर पड़ने वाली है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


