Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raghav Chaddha : AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने थामा BJP का दामन, अध्यक्ष नितिन नबीन ने खिलाई मिठाई

Asian News
Raghav Chaddha : AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने थामा BJP का दामन, अध्यक्ष नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई
X

Raghav Chaddha : AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने थामा BJP का दामन, अध्यक्ष नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

Raghav Chaddha : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने औपचारिक रूप से AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। तीनों नेताओं ने दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने व्यक्तिगत रूप से उनका स्वागत किया और हाथों से लड्डू खिलाकर तीनों नेताओं का अभिनंदन किया।

Raghav Chaddha : राघव चड्ढा का तीखा बयान

इससे पहले राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों और मूल्यों से पूरी तरह भटक चुकी है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि कुछ लोगों के निजी फायदे के लिए काम कर रही है। मुझे लंबे समय से लग रहा था कि मैं सही आदमी गलत पार्टी में हूं। आज मैं पार्टी से अलग हो रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं।”

Raghav Chaddha : दो-तिहाई सांसदों का समर्थन

राघव चड्ढा ने दावा किया कि राज्यसभा में AAP के 10 सांसदों में से दो-तिहाई से ज्यादा उनके साथ हैं। उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल समेत कई अन्य नेता भी उनके साथ हैं।

Raghav Chaddha : स्वाति मालीवाल का भी इस्तीफा

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर AAP छोड़ने की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में पार्टी में बढ़ता भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ धोखाधड़ी को देखते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।

Raghav Chaddha : पार्टी में पहले से चल रही थी अंदरूनी खींचतान

बता दें कि हाल ही में AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था। इसके बाद पार्टी के अंदर उनकी और अन्य नेताओं के बीच खींचतान बढ़ गई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019