Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर बेटी की हत्या, इंस्टाग्राम रील्स और तानों से परेशान पिता ने उठाया खौफनाक कदम...

Radhika Yadav Murder Case
X

Radhika Yadav Murder Case

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम। 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के' - दंगल फिल्म का ये डायलॉग हरियाणा की बेटी राधिका यादव ने अपने टेनिस करियर से सच्चा साबित किया था। 25 साल की राधिका, जो एक नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी थी, राधिका ने 18 गोल्ड मेडल जीते थे। लेकिन किसे पता था कि उसके अपने पिता ही उसके सपनों को खत्म कर देंगे। गुरुवार (10 जुलाई) को सेक्टर-57 के सुशांतलोक-2 में राधिका के पिता दीपक यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी की पीठ में तीन गोलियां मार दीं, जब वो किचन में खाना बना रही थी। राधिका को तुरंत मेरिंगो एशिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

पिता को चुभे ताने, बेटी की जान ले ली

पुलिस ने दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली। पूछताछ में दीपक ने बताया कि वो लोगों के तानों से तंग आ चुका था, जो कहते थे कि वो अपनी बेटी की कमाई खाता है। राधिका ने वजीराबाद गांव में बच्चों को टेनिस सिखाने के लिए एक अकादमी खोली थी, लेकिन दीपक इसके खिलाफ था। पिछले 15 दिनों से इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था। गुरुवार को बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में दीपक ने बेटी की जान ले ली।

घर में मौजूद थे परिवारवाले

जब ये वारदात हुई, घर में राधिका की मां, भाई और नीचे के फ्लोर पर चाचा कुलदीप का परिवार मौजूद था। गोली चलने की आवाज सुनकर चाचा और चचेरा भाई राधिका को अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया न जा सका। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में पता चला कि राधिका ने चोट की वजह से टेनिस खेलना छोड़ दिया था और अकादमी शुरू की थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019