Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Radhakrishna Multi Media : वरिष्ठ पत्रकार राजेश लाहोटी बनाये गये RKM के ग्रुप एडिटर....

Uma Verma
Radhakrishna Multi Media
X

Radhakrishna Multi Media

Radhakrishna Multi Media

Radhakrishna Multi Media : राधाकृष्ण मल्टी मीडिया एंड इंटरटेटमेंट कंपनी द्वारा रायपुर से संचालित 24×7 सेटेलाइट चैनल एशियन न्यूज, वेब पोर्टल न्यूज़ प्लस 21 तथा एशियन भारत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश लाहोटी को ग्रुप एडिटर बनाया गया है। राजेश लाहोटी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

Radhakrishna Multi Media
Radhakrishna Multi Media

Shivraj Singh Chauhan Son Engagement : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के यहाँ जल्द गूंजेगी शहनाई, छोटे बेटे कुणाल की हुई सगाई…देखें फोटो

Radhakrishna Multi Media : इस अवसर पर कंपनी के CMD सुबोध सिंधानिया, प्रधान संपादक सुभाष मिश्र, कंपनी के MD हर्षित सिंधानिया, कंपनी के डायरेक्टर जय दुबे, सीईओ प्रशांत मित्तल, एशियन न्यूज के मैनेजिंग एडिटर आशीष तिवारी, इम्पुट हेड संजय दुबे सहित सभी शाखाओं के हेड और चैनल और पोर्टल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने राजेश लाहोटी को बधाई दी।

Radhakrishna Multi Media

ज्ञातव्य है की पत्रकारिता में 25 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे राजेश लाहोटी पिछले 9 साल से छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता कर रहे हैं. इंदौर के होल्कर कालेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता की शुरुआत इंदौर नवभारत से की. इसके बाद पुणे में 3 वर्ष काम करने के बाद दैनिक भास्कर के पानीपत और जयपुर एडिशन से जुड़े. वर्ष 2004 में ई-टीवी हैदराबाद में काम शुरू किया

Radhakrishna Multi Media
Radhakrishna Multi Media

Rahul Gandhi in Delhi Metro : राहुल गांधी का मैसेज – मेट्रो यात्रा, दिल्ली के दिलवालों के साथ…देखें फोटोज

करीब 3 साल काम करने के बाद देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र पत्रिका में 2007 में बतौर रिपोर्टर काम शुरू किया। इस दौरान जयपुर, भोपाल, इंदौर जबलपुर बिलासपुर और रायपुर में काम किया. 16 साल के इस सफर में विभिन्न पदों पर काम करते हुए आज पत्रिका के छत्तीसगढ़ स्टेट एडिटर के रूप में एक लंबी पारी खेली है। इस दौरान राजेश लाहोटी पत्रिका के डिजिटल नेटवर्क और एफएम रेडियो के भी हेड रहे हैं.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019