Raas Garba 2025
Raas Garba 2025: रायपुर। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा आयोजित मध्य भारत के सबसे भव्य रास गरबा उत्सव ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। शक्ति की भक्ति का यह पर्व रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यादगार बन गया। यह आयोजन न सिर्फ गरबा और डांडिया का उत्सव था, बल्कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का एक मजबूत संकल्प भी रहा। इस उत्सव में नृत्य, भक्ति और सामाजिक एकता का अनोखा संगम देखने को मिला। इस उत्सव के साक्षी बने श्रद्धालुओं ने एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। इस महा उत्सव की भव्यता आप भी तस्वीरों में देखिए…



