Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raas Garba 2025: शानदार लाइटिंग, साउंट सिस्टम और भक्ति गीतों में डूबे माता के भक्त, रास-गरबा-2025 ने जीता सबका दिल, श्रद्धालु बोले- यह सनातन का महा उत्सव...

Raas Garba 2025
X

Raas Garba 2025

Raas Garba 2025: रायपुर। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा आयोजित मध्य भारत का सबसे भव्य रास गरबा महोत्सव में शानदार लाइटिंग, साउंड सिस्टम और रास-गरबा उत्सव की व्यवस्था ने सभी का दिल जीत लिया। शक्ति की भक्ति के इस महापर्व का हिस्सा बनने रायपुर सहित दूसरे जिलों से हजारों लोग पहुंचे हैं। रास गरबा उत्सव को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। रास गरबा में हर दिन शानदार उपहारों की बौछार भी हो रही है, जिसने उत्सव को और भी खास बना दिया है।

Raas Garba 2025: बता दें कि रायपुर के ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में 27 से 29 सितंबर तक होने वाला यह सांस्कृतिक उत्सव सनातन परंपराओं को जीवंत कर रहा है। मध्य भारत के इस सबसे भव्य 'रास गरबा-2025' महोत्सव के लिए ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट को मां शक्ति की भक्ति के अनुरूप सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों, दीपों और पारंपरिक सजावट से सजा यह दरबार भक्तों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान कर रहा है।

Raas Garba 2025: एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 का यह आयोजन न सिर्फ गरबा और डांडिया का उत्सव है, बल्कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का एक मजबूत संकल्प भी है। रास गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले रायपुर के देव ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं को एक मंच पर लाना आसान नहीं है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा...। जितना सोचा था उससे ज्यादा भव्यता इस कार्यक्रम में देखने को मिला। इस कार्यक्रम की वजह से हम अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ सकें।


Raas Garba 2025: बेमेतरा के साजा से पहुंचे राजेश कुमार ने कहा कि एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 का यह कार्यक्रम भव्य है। सनातन संस्कृति और शक्ति की भक्ति का अनोख संगम हमें यहां देखने को मिल रहा है। भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक उमंग से सराबोर कर दिया है। इस भव्य आयोजन के लिए एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 को धन्यवाद...


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019