Raas Garba 2025
Raas Garba 2025: रायपुर। मध्य भारत का सबसे भव्य ‘रास गरबा-2025’ महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में आयोजित नवरात्रि उत्सव ने पूरे रायपुर को सनातन परंपरा में डूबा दिया। पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में डूबे और गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके। भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया। 28 सितंबर को कार्यक्रम का दूसरा दिन है… इस उत्सव का हिस्सा बनने आप भी आइये ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट आइये…।
View this post on Instagram
Raas Garba 2025: रास गरबा उत्सव में सनातन परंपरा और संस्कृति से जुड़ने के साथ उपहारों की बौछार भी हो रही है। पहले दिन श्रद्धालुओं को उपहार दिए गए, जिसने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में शामिल होने की खुशी के साथ शानदार उपहारों ने इस रास गरबा उत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। नवरात्रि में आयोजित इस उत्सव के साक्षी बने श्रद्धालुओं ने एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और खुद को हिस्सा बनने पर गर्व महसूस किया।
View this post on Instagram
Raas Garba 2025: एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा आयोजित मध्य भारत का सबसे भव्य रास गरबा महोत्सव में शानदार लाइटिंग, साउंड सिस्टम और रास-गरबा उत्सव की व्यवस्था ने सभी का दिल जीत लिया। रास गरबा उत्सव में पहुंचे युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया। रास गरबा में हर दिन शानदार उपहारों की बौछार भी हो रही है, जिसने उत्सव को और भी खास बना दिया है।
View this post on Instagram
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


