Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab Police: पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता: दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेज रहे थे छावनियों और एयरफोर्स बेस की तस्वीरें

Punjab Police
X

Punjab Police

Punjab Police: नई दिल्ली: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में जासूसी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। ग्रामीण पुलिस ने दो जासूसों को गिरफ्तार किया है, जो भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी दुश्मन देश को लीक कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने की बात सामने आई है।

Punjab Police: आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
पकड़े गए जासूसों की पहचान पलक शेर मसीह और सुरज मसीह के रूप में हुई है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इन जासूसों ने सेना के छावनियों और वायुसेना अड्डों की तस्वीरें और संवेदनशील जानकारी आईएसआई को भेजी थी।

Punjab Police: जेल में बंद अपराधी से संपर्क
जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के माध्यम से आईएसआई के संपर्क में थे। हैप्पी के जरिए वे गोपनीय जानकारी लीक करने का काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Punjab Police: डीजीपी ने की कार्रवाई की पुष्टि
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "पंजाब पुलिस ने अमृतसर में दो जासूसों को गिरफ्तार किया है, जो सेना की गोपनीय जानकारी लीक कर रहे थे। जांच जारी है। पंजाब पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देगी।"


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019