Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

शराबी शिक्षक पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के 2 महीने बाद कार्रवाई....जानें पूरा मामला

Uma Verma
शराबी शिक्षक पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के 2 महीने बाद कार्रवाई....जानें पूरा मामला
X

शराबी शिक्षक पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के 2 महीने बाद कार्रवाई….जानें पूरा मामला

महासमुंद : महासमुंदजिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल, भंवरपुर में पदस्थ शिक्षक शौकत अली को नशे में स्कूल जाने और परिसर में बेसुध पाए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह घटना 22 अक्टूबर की है, जब शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे, और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

कलेक्टर की सिफारिश पर कार्रवाई
घटना के बाद कलेक्टर ने लोक शिक्षण संचालनालय को शिक्षक के निलंबन के लिए पत्र लिखा था। आखिरकार दो महीने बाद शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने शिक्षा विभाग की साख और स्कूलों में अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और अभिभावक इस मामले में तत्काल कार्रवाई न होने पर नाराजगी जता रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर से शिक्षकों की जिम्मेदारी और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत को उजागर करती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019