Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PSEB 10th Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, 95.61% छात्र हुए पास, तीन छात्राओं ने किए 100% अंक हासिल

Dev Verma
PSEB 10th Result 2025
X

PSEB 10th Result 2025

PSEB 10th Result 2025: चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 95.61% विद्यार्थी सफल रहे हैं। परिणाम दोपहर 2:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया गया। इस बार भी लड़कियों ने बाज़ी मारी, और तीन छात्राओं ने 100% अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

PSEB 10th Result 2025: तीन छात्राएं बनीं टॉपर, 650 में 650 अंक हासिल

  • अक्षनूर कौर (फरीदकोट) – 650/650 (प्रथम स्थान)

  • रतिंदरदीप कौर (श्री मुक्तसर साहिब) – 650/650 (द्वितीय स्थान)

  • अर्शदीप कौर (मलेरकोटला) – 650/650 (तृतीय स्थान)

तीनों छात्राओं को समान अंक मिले, लेकिन आयु के आधार पर क्रम तय किया गया।

PSEB 10th Result 2025: कुल परीक्षार्थी और पास प्रतिशत

  • कुल छात्र: 2,77,746

  • उत्तीर्ण छात्र: 2,65,548

  • पास प्रतिशत: 95.61%

  • ग्रामीण क्षेत्र:

    • उपस्थित: 1,80,222

    • उत्तीर्ण: 1,73,180

    • पास प्रतिशत: 96.09%

  • शहरी क्षेत्र:

    • उपस्थित: 97,524

    • उत्तीर्ण: 92,368

    • पास प्रतिशत: 94.71%

ग्रामीण विद्यार्थियों का प्रदर्शन इस बार शहरी छात्रों से बेहतर रहा।

PSEB 10th Result 2025: रिजल्ट ऐसे करें चेक

  1. pseb.ac.in पर जाएं

  2. "Class 10 Result" लिंक पर क्लिक करें

  3. रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर लॉगिन करें

  4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

  5. मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें

PSEB 10th Result 2025: 12वीं का रिजल्ट पहले ही हो चुका है जारी

इससे पहले 14 मई 2025 को PSEB ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया था, जिसमें 91% स्टूडेंट सफल रहे थे। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2025 के दौरान आयोजित की गई थीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019