PRSU Admission 2025: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 25 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीयन, जानें पूरी डिटेल्स...

PRSU Admission 2025: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 25 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीयन, जानें पूरी डिटेल्स…
PRSU Admission 2025: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 25 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीयन, जानें पूरी डिटेल्स…
रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक छात्र 25 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिसकी अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस बार प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी, जो 15 से 18 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
PRSU Admission 2025: महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क
- ऑनलाइन पंजीयन की तिथि: 25 मार्च 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक
- प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 2 मई 2025
- प्रवेश परीक्षा की तिथि: 15 मई से 18 मई 2025 (प्रस्तावित)
- पंजीयन शुल्क: ₹700
छात्र अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.prsu.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
स्नातक अंतिम वर्ष के वे छात्र आवेदन कर सकते हैं:
- जिनका परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका हो।
- जो वर्तमान में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हों।
यह अवसर उन छात्रों के लिए सुनहरा है, जो अपनी शिक्षा को अगले स्तर तक ले जाना चाहते हैं।
जरूरी निर्देश
- आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए PRSU की आधिकारिक वेबसाइट www.prsu.ac.in को नियमित रूप से चेक करते रहें।
- समय पर आवेदन करने से किसी भी असुविधा से बचा जा सकता है।


