Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जल्दी होगा इन IPS अफसरों का प्रमोशन : PHQ में फाइनल हुए नाम, आर्डर कभी भी

CG News
X

CG News

रायपुर। जल्दी होगा इन IPS अफसरों का प्रमोशन : छत्तीसगढ़ पुलिस हेडक्वॉर्टर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 18 IPS अफसरों के प्रमोशन को मंजूरी मिल चुकी है। इसका आर्डर कभी भी पुलिस मुख्यालय से जारी हो सकता है। पुलिस विभाग के बेहद जानकार सूत्रों ने बताया कि IPS अफसरों की पदोन्नति को लेकर DPC की बैठक 31 दिसंबर 2024 को हुई थी। इस में बड़ी तादाद में जिम्मेदार अफसर मौजूद थे।

जल्दी होगा इन IPS अफसरों का प्रमोशन : किस -किस की होगी पदोन्नति जानें

प्रदेश के पुलिस विभाग के जिम्मेदार अफसरों ने 18 पुलिस अफसरों की पदोन्‍नति को हरी झंडी दी है। विभागीय पदोन्‍नति समिति ने इन अफसरों के प्रमोशन को स्वीकृति दे दी है। बस एक-दो दिनों में आर्डर जारी हो सकता है।

किसका -किसका होगा प्रमोशन जानें

PHQ के जानकार सूत्रों के मुताबिक़ आईपीएस अफसरों की पदोन्‍नति के लिए DPC की बैठक 31 दिसंबर को हुई। इसमें चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन, DGP अशोक जुनेजा, ACS मनोज पिंगुआ सहित तमाम दूसरे अफसर शामिल हुए। DPC ने प्रमोशन की लाइन में खड़े सभी अधिकारियों की पदोन्‍नति को मंजूरी दे दी है। इसमें संतोष कुमार सिंह, गोवर्धन सिंह ठाकुर, इंदिरा कल्‍याण एलिसेला, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह और लाल उमेद सिंह शामिल हैं। लाल उमेद सिंह इस समय रायपुर के प्रशांत ठाकुर सूरजपुर के और इंदिरा कल्याण ऐलेसेला कांकेर के SSP हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019