Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Promotion News : GST विभाग में बड़ी पदोन्नति, शारदा मिश्रा बनीं डिप्टी कमिश्नर, ऑडिट की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई, आदेश जारी

Promotion News
X

Promotion News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर शारदा मिश्रा को पदोन्नत कर डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। इस पदोन्नति के साथ ही उन्हें नया रायपुर (अटल नगर) संभाग-1 में ऑडिट कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Promotion News : विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह पदोन्नति उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए की गई है। ऑडिट जैसे महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से यह साफ है कि विभाग ने उन पर भरोसा जताया है। नया रायपुर संभाग-1 में ऑडिट की जिम्मेदारी संभालना एक अहम दायित्व माना जाता है, जहां कर व्यवस्था की निगरानी और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में डिप्टी कमिश्नर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019