Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Priyanka Chopra 98वें ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव, इंटरनेशनल मंच पर फिर चमकेंगी देसी गर्ल

Asian News
Priyanka Chopra
X

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Oscar Presenter: लॉस एंजेल्स। बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इस साल 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में मंच साझा करेंगी। लॉस एंजेल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित समारोह में हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी मौजूद रहेंगे। प्रियंका के इस ऐतिहासिक मौके की खबर ने उनके फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

Priyanka Chopra Oscar Presenter: प्री-ऑस्कर पार्टी में दिखा ग्लैमर

समारोह से पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ प्री-ऑस्कर डिनर पार्टी में पहुंचीं, जिसका आयोजन लग्जरी फैशन ब्रांड Dior ने किया था। इस दौरान प्रियंका ने कई हॉलीवुड कलाकारों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। एमा वत्सन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे और ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसी हस्तियों के बीच प्रियंका की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी।

Priyanka Chopra Oscar Presenter: भारत में लाइव देख सकेंगे ऑस्कर 2026

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि इस बार का ऑस्कर उनके लिए खास होने वाला है। भारत में दर्शक इसे 16 मार्च 2026 की सुबह लाइव देख पाएंगे। समारोह भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से डिज़्नी+ हॉटस्टार और स्टार मूवीज पर स्ट्रीम होगा। अमेरिका में इसे एबीसी चैनल और Hulu पर देखा जा सकेगा।

Priyanka Chopra Oscar Presenter: सिनर्स पर टिकी सबकी नजर

इस साल ऑस्कर 2026 में कई बड़ी फिल्मों को नामांकन मिला है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ‘सिनर्स’ को लेकर है। फिल्म को कुल 16 नामांकन मिले हैं, जो ऑस्कर इतिहास में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि ‘सिनर्स’ कितने अवॉर्ड अपने नाम कर पाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019