Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

President's bravery medal: डीएसपी अंजू समेत 11 को राष्ट्रपति के वीरता पदक, देखें पदक सूची...

Presidents bravery medal: डीएसपी अंजू समेत 11 को राष्ट्रपति के वीरता पदक, देखें पदक सूची...
X

President’s bravery medal: डीएसपी अंजू समेत 11 को राष्ट्रपति के वीरता पदक, देखें पदक सूची…

रायपुर। President's bravery medal: स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित करने की घोषणा की है। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और डीजीपी अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है।

President's bravery medal: 15 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक:-

जिन पुलिसकर्मियों को वीरता पदक मिलेगा उनमें शिशुपाल सिन्हा, निरीक्षक, जिला बालोद, निर्मल जांगड़े, उप निरीक्षक, हाल निरीक्षक, जिला कांकेर, अमैया चिलमुल, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, फुल्ला गोपाल, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, तुलाराम कुहरामी, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, गोपाल बोड्डु, आरक्षक, जिला बीजापुर, हेमन्त एण्ड्रिक, आरक्षक, जिला बीजापुर, मोती लाल राठौर, आरक्षक, जिला बीजापुर, गोविन्द सोढ़ी, आरक्षक, जिला बीजापुर, सुकारू राम, आरक्षक, जिला बीजापुर,मुन्ना कड़ती, आरक्षक, जिला बीजापुर, कृष्णा गाली, आरक्षक, जिला बीजापुर, भीमा, आरक्षक, जिला बीजापुर, धनीराम कोरसा, आरक्षक, जिला बीजापुर, कृष्णा ताती, आरक्षक, जिला बीजापुर शामिल हैं।

President's bravery medal:- विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक: -

आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी, पीटीसी बोरगांव को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।

President's bravery medal: सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक: -

सुशील चंद्र द्विवेदी, पुलिस महानिरीक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, राहुल भगत, सचिव, मुख्यमंत्री, छग शासन, रायपुर, राजकुमार मिंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण शाला, माना-रायपुर, गुरजीत सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, जिला रायपुर,प्रशांत श्रीवास्तव, सहायक सेनानी, मुख्यमंत्री सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, रायपुर, प्रभु लाल कोमरे, कंपनी कमाण्डर, 19वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, उप निरीक्षक, जिला बस्तर, धरम सिंह नरेटी, प्रधान आरक्षक, जिला सुकमा, रविन्द्र कुमार ठाकुर, प्रधान आरक्षक, जिला कांकेर शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019