Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

President Vladimir Putin: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मंत्री रोमन स्टारोवोइट ने खुद को मारी गोली, कुछ घंटे पहले ही किया था बर्खास्त

President Vladimir Putin
X

President Vladimir Putin

President Vladimir Putin: मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के बीच रूस से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुतिन सरकार में परिवहन मंत्री का पद संभाल रहे रोमन स्टारोवोइट खुद को गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक इससे कुछ घंटे पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें आधिकारिक रूप से बर्खास्त कर दिया था।

President Vladimir Putin: रूस की जांच समिति ने इस बात की पुष्टि की है कि रोमन स्टारोवॉयट ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि स्टारोवॉयट का शव मॉस्को के एक शहर में मिला। बता दें कि 53 वर्षीय स्टारोवॉयट मई 2024 से रूस के परिवहन मंत्री के रूप में काम कर रहे थे। इससे पहले पुतिन ने उन्हें कुर्स्क क्षेत्र का गवर्नर भी बनाया था।

President Vladimir Putin: कयास लगाए जा रहे हैं कि बीते सप्ताह यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद रूसी हवाई अड्डों पर फैली अराजकता के बाद स्टारोवॉयट को बर्खास्त किया गया था। वहीं रूसी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुयाबिक कुर्स्क क्षेत्र में भ्रष्टाचार से जुड़े संभावित आपराधिक मामलों की वजह से पुतिन ने स्टारोवॉयट का पद छीना था। हालांकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस तरह की अटकलों को खारिज किया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019