Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Premanand Maharaj Darshan : प्रेमानंद महाराज का रात्रि दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद, जानें क्यों लिया गया फैसला...

Premanand Maharaj Darshan : प्रेमानंद महाराज का रात्रि दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद, जानें क्यों लिया गया फैसला...
X

Premanand Maharaj Darshan : प्रेमानंद महाराज का रात्रि दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद, जानें क्यों लिया गया फैसला…

Premanand Maharaj Darshan : वृंदावन। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के तड़के होने वाले रात्रि दर्शन अब अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। यह निर्णय महाराज के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई भक्तों की भीड़ के कारण लिया गया है। अब से, प्रेमानंद महाराज की पद यात्रा और रात्रि दर्शन नहीं होंगे, जो पहले सुबह 2 बजे राधा केलि कुंज आश्रम तक होते थे।

Premanand Maharaj Darshan : बता दें कि प्रेमानंद महाराज, जो रोज़ अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए राधा केलि कुंज आश्रम तक पद यात्रा करते थे, अब स्वास्थ्य कारणों से और बढ़ती हुई भीड़ के कारण दर्शन बंद करने का निर्णय लिया गया है। आश्रम ने अपने भक्तों को सूचित करते हुए कहा कि महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं और उनका नियमित डायलिसिस होता है, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। इस निर्णय से पहले, तड़के 2 बजे से भक्तों की भीड़ महाराज के दर्शन के लिए एकत्र होती थी।

Premanand Maharaj Darshan : बढ़ती भीड़ के कारण आश्रम में व्यवस्था बनाए रखना कठिन हो गया था, जिसके परिणामस्वरूप यह फैसला लिया गया। अब से, भक्तों को तड़के रात्रि दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी, लेकिन वे दिन में सत्संग में सम्मिलित हो सकते हैं। यह निर्णय प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य और उनकी भलाई के लिए लिया गया है, ताकि वह पूरी तरह से स्वस्थ रहकर अपने भक्तों के लिए सेवा जारी रख सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019