Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और की गई हत्या के बाद रीवा में आयोजित की गई प्रार्थना सभा

बंगाल
X

बंगाल

विकास बघेल/रीवा: पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक डॉ मौमिता देवनाथ के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पूरे देश के चिकित्स्कों में रोष व्याप्त है, जिसके चलते समूचे देश में चिकित्सकों द्वारा विरोध प्रदर्शन के साथ साथ प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार की रात आठ बजे श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों द्वारा संजय गांधी अस्पताल के प्रथम तल के सभागार में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें चिकित्सकों ने घटना के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत महिला चिकित्सक को श्रद्धा सुमन अर्पित किये, इस दौरान रीवा जूड़ा के अध्यक्ष डॉ आशय द्विवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में घटित हुई यह घटना मानवता को शर्मशार कर देने वाली है।

चिकित्सकों ने हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा की है। ऐसे में उनके साथ इस तरह की वीभत्स घटना कारित होना कहीं न कहीं शासन प्रशासन की कार्यशैली में सवालिया निशान लगा देता है, सरकार को इस बात का संज्ञान लेना होगा कि चिकित्सकों के साथ इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ती न हो।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019