Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Prayagraj Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था में अहम रोल निभाएंगे होमगार्ड

Uma Verma
Prayagraj Mahakumbh 2025
X

Prayagraj Mahakumbh 2025

मुज़फ्फरनगर : Prayagraj Mahakumbh 2025 : मुज़फ्फरनगर से बड़ी खबर है कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में 280 होमगार्ड अहम भूमिका निभाने के लिए रवाना हो गए हैं। इन होमगार्ड्स की ड्यूटी महाकुंभ में सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगाई गई है।

कमांडेंट सतीश कुमार ने मुज़फ्फरनगर रोडवेज बस स्टैंड से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह होमगार्ड्स अब प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ की सुरक्षा में अपना योगदान देंगे।

यह कदम महाकुंभ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने और बड़े धार्मिक आयोजन को शांति और सुरक्षा के माहौल में संपन्न कराने के लिए उठाया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019