प्रयागराज : Prayagraj Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के मौनी अमावस्या अवसर पर संगम तट पर अमृत स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देशभर से लाखों श्रद्धालु संगम पर स्नान करने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान संगम नोज पर भगदड़ मचने की घटना सामने आई।