Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pranab Mukharjee Punyatithi : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को देश ने किया याद

Uma Verma
Pranab Mukharjee Punyatithi
X

Pranab Mukharjee Punyatithi

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर सियासी गलियारे में आज उनकी चर्चा जोरों पर है। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की सोशल मीडिया पर लम्बी कतार लगी है।

गृहमंत्री अमित शाह,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से साथ ही साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किसने क्या कहा आइए अब एक नज़र सोशल मीडिया एक्स पर हुए कुछ ट्वीट्स पर डालते हैं।

होम मिनिस्टर अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि , “मैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें तहे दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

एक राजनीतिक दिग्गज, विद्वान और एक बेहतरीन प्रशासक, मुखर्जी जी की जीवन यात्रा पश्चिम बंगाल के एक साधारण गांव से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंची और उन्होंने शासन को मजबूती प्रदान की।

उनका योगदान राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।” तो वहीं देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन।

पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को खड़गे ने ऐसे किया याद

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा कि , "भारत की असली ताकत उसके गणतंत्र में निहित है, उसकी प्रतिबद्धता के साहस में, उसके संविधान की दूरदर्शिता में और उसके लोगों की देशभक्ति में।

सार्वजनिक जीवन में पाँच दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी में अपनी असंख्य भूमिकाओं में, उन्होंने हर पद पर अपनी बुद्धिमता, अनुभव और नेतृत्व कौशल का अनूठा मिश्रण लाया, जिससे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।”

भाजपा के नेताओं ने क्या कहा जानें

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि, “एक महान राजनेता, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, "भारत रत्न" प्रणब मुखर्जी जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी श्रद्धांजलि।”

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी प्रणब मुखर्जी को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि , “आज प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

Helicopter Crash news : खराब हेली हुआ क्रैश….वीडियो

उनकी राजनेता और बौद्धिक गहराई ने हमारे राष्ट्र की दिशा को गहराई से आकार दिया। भारत की प्रगति के लिए उनके प्रयासों के लिए उन्हें पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019