Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया होंगे BCCI के नए कोषाध्यक्ष....

छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया होंगे BCCI के नए कोषाध्यक्ष
X

छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया होंगे BCCI के नए कोषाध्यक्ष

रायपुर : मुंबई में 12 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की औपचारिक घोषणा होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के प्रभतेज सिंह भाटिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। यह पहली बार है जब CSCS का कोई प्रतिनिधि BCCI में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा।

प्रभतेज सिंह भाटिया ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया है और उनके अनुभव और प्रशासनिक कौशल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। क्रिकेट संघ और राज्य के खेल प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी खबर है, जो राज्य के खेल विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

प्रभतेज सिंह भाटिया ने बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष के लिए किया नामांकन,चुना  जाना तय-CNIN News Network

12 जनवरी को औपचारिक ऐलान
मुंबई में होने वाले कार्यक्रम में प्रभतेज सिंह भाटिया को औपचारिक रूप से BCCI का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी।

छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए खुशी का मौका
इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और क्रिकेट जैसे खेल में राज्य का नाम रोशन होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019