Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Prabhat Jha Passes Away : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रभात झा के निधन पर जताया शोक

Uma Verma
Prabhat Jha Passes Away
X

Prabhat Jha Passes Away

Prabhat Jha Passes Away : भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रभात झा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में तोमर ने कहा कि प्रभात जी का निधन संगठन एवं समाज के साथ ही उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति है। प्रभात जी से उनके संबंध सदैव अत्यधिक आत्मीय एवं प्रगाढ़ रहे हैं।

Prabhat Jha Passes Away

प्रदेश में संगठन के कार्य करते हुए हमेशा प्रभात जी के चर्चा एवं सलाह लेते रहते थे। तोमर ने कहा कि प्रभात जी लेखनी के धनी थे और उनके आलेख विचारोत्तेजक होते थे।

तोमर ने राष्ट्र-सेवा में आजीवन समर्पित रहे कर्मठ व्यक्तित्व श्री प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित देते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों समर्थकों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019