Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गौ माता पर सियासत आखिर कब तक?.......

गौ माता पर सियासत आखिर कब तक?.......
X

गौ माता पर सियासत आखिर कब तक?…….

गौ माता पर सियासत : रायपुर : महात्मा गांधी ने सत्याग्रह कर अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई मे लड़ी थी...अब उसी राह मे प्रदेश के कांग्रेसी चलते हुए नजर आ रहे है ....

दरअसल तत्कालीन कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाए जा रहे गौठान योजना को बंद करने और आवारा जानवरो के चलते हो रहे दुर्घटना को लेकर कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है ....

कांग्रेस के इस सत्याग्रह को बीजेपी ने नौटंकी बताया है ...उनका कहना है गौ माता की सेवा करने के बजाय उसे कांग्रेस रोड मे घसीट रही है....देखिए रिपोर्ट....

गौरतलब हो कि कांग्रेस का यह आंदोलन गाय पर केंद्रित है... इसलिए एक बार फिर से प्रदेश के सियासत मे गौ माता की एंट्री हो गई है...बरसते पानी के बींच कांग्रेस सभी जिला मुख्यालय मे आंदोलन किया ,जिसमे तमामा बड़े नेता

शामिल हुए... कांग्रेस ने गायों के इस विषय को बंद हो चुके गौठानों से जोड़ा है और साथ ही खुद को सबसे बड़ा गौ भक्त प्रचारित करने वाली बीजेपी को घेरने की भी क़वायद इस आंदोलन के ज़रिए हो रही है...

उनका कहना है कि हालिया दिनों सड़कों पर मवेशियों के होने, सड़क पर गाय की वजह से हादसे होने की घटनाओं में वृद्धि हुई है... कमग्रेस का साफ साफ आरोप है कि गौ वंश के संदिग्ध रुप मारे जाने की घटना में भी वृद्धि हुई है...

कांग्रेस नेताओं ने आज जानवरो को कलेक्ट्रेड मे जाकर छोड़ा ...गौ सत्याग्रह को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा की आप जिस रोड से निकलेंगे वहा गौ माता स्ट्राइक पर बैठें है...

ऐसा नहीं करना चाहिए कि कांग्रेस ने योजना शुरू की तो बंद कर दें...कोई योजना अच्छी है तो चलने देना चाहिए...गौठान बंद कर दिया गया,

गौ माता पर सियासत

अच्छी योजनाएं हमेशा चलते रहना चाहिए....अटल बिहारी वाजपेई ने ग्राम सड़क योजना शुरू की थी, कांग्रेस ने उसे तो बंद नहीं किया

रायपुर एम्स में OPD बंद : कोलकाता रेप-मर्डर से डॉक्टर्स में गुस्सा…वीडियो

बता दे कि प्रदेश में विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार है...कांग्रेस गाय के इन मुद्दों / मसलों को लेकर लगातार बीजेपी सरकार पर सवाल उठा रही है...

कांग्रेस का लगातार आरोप रहा है कि, गौठान बंद होने की वजह से हालात बेक़ाबू हो रहे हैं...इधर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का कहना है कि गौ माता की सेवा करने के बजाए कांग्रेस उसे रोड मे घसीट रही है ...

उनका कहना है कि बारिश का समय गाय माता को घर ले जाकर सेवा करने का , राजनीति के लिए कांग्रेस गाय माता को तेज बरसात में घसीट रही है इससे निम्न स्तर की राजनीति नहीं हो सकती.....

कांग्रेस ने फिर अपना चरित्र बेनकाब किया....गौ माता के हत्यारों और तस्करों को संरक्षण देने वाले नौटंकी कर रहे है...

बहरहाल गौमाता पर सियासत आज नही अनादिकाल से चली आ रही है ... आजादी से पहले गौ रक्षा को लेकर आंदोलन चल रहे है लेकिन आज तलक गौ माता सियासत के मुद्दड़े बने रहे

कोई भी राजनितिक दल हो ,कोई भी सरकार हो गौ माता को सहेजने का दावा करती है ,लेकिन धराताल मे सियासत से इतर कुछ दिखाई नहीं देता है ....


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019