Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sunita Williams: अंतरिक्ष से लौट रहीं सुनीता विलियम्स को PM मोदी ने लिखा पत्र, भारत आने का दिया न्योता...

अंतरिक्ष से लौट रहीं सुनीता विलियम्स को PM मोदी ने लिखा पत्र, भारत आने का दिया न्योता...
X

अंतरिक्ष से लौट रहीं सुनीता विलियम्स को PM मोदी ने लिखा पत्र, भारत आने का दिया न्योता…

दिल्ली: Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने के अंतरिक्ष मिशन के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौट रही हैं। उनकी वापसी को लेकर नासा के साथ-साथ भारत में भी खुशी की लहर है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक पत्र भेजकर न केवल उनकी उपलब्धियों की सराहना की, बल्कि भारत आने का न्योता भी दिया है।

Sunita Williams: PM मोदी ने लिखा भावुक पत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा, “भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन फिर भी हमारे दिलों के करीब हैं। भारतवासी आपके अच्छे स्वास्थ्य और मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपकी वापसी के बाद हम भारत में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। अपनी सबसे प्रतिभाशाली बेटियों में से एक की मेजबानी करना भारत के लिए गर्व की बात होगी।”

Image

Sunita Williams: दिवंगत पिता को किया याद
पीएम मोदी ने पत्र में 2016 की अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सुनीता और उनके दिवंगत पिता से मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने लिखा, “दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से मुलाकात हुई थी, तब हमने आपके बारे में चर्चा की थी। उस समय मैंने महसूस किया कि आप पर न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को गर्व है। इसके बाद मैं आपको पत्र लिखे बिना नहीं रह सका।”

Sunita Williams: भारत आने का न्योता
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन से भी सुनीता के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि पूरा भारत सुनीता विलियम्स की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करता है और उनकी वापसी पर देश उन्हें सम्मानित करने के लिए उत्सुक है।

Sunita Williams: भारतीयों में उत्साह
सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर भारत में खासा उत्साह है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीएम मोदी का पत्र साझा करते हुए कहा कि सुनीता ने भारत की बेटियों के लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या सुनीता पीएम मोदी के न्योते को स्वीकार कर जल्द भारत आएंगी।

सुनीता की यह वापसी सिर्फ एक अंतरिक्ष यात्रा का समापन नहीं, बल्कि एक ऐसे सफर की कहानी है, जिसने भारतीयों को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019