Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी अप्रैल में करेंगे थाईलैंड और श्रीलंका का दौरा, बिम्सटेक सम्मेलन में होंगे शामिल

PM Modi Photos 2024 : तस्वीरों में देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अद्भुत सफर और नेतृत्व...
X

PM Modi Photos 2024 : तस्वीरों में देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अद्भुत सफर और नेतृत्व…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने थाईलैंड और श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीएम मोदी पहले बैंकॉक और फिर कोलंबो का दौरा करेंगे। थाईलैंड के पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर वे 3-4 अप्रैल 2025 को बैंकॉक में रहेंगे, जहां 4 अप्रैल को छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी मेजबानी बिम्सटेक के मौजूदा अध्यक्ष थाईलैंड द्वारा की जाएगी। यह पीएम की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी। इसके बाद वे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के आमंत्रण पर 4-6 अप्रैल तक कोलंबो में होंगे।

यह 2015 के बाद पीएम मोदी की श्रीलंका की चौथी यात्रा होगी। इससे पहले वे 2015, 2017 और 2019 में वहां जा चुके हैं। यह दौरा भारत-श्रीलंका के बीच मछुआरों की गिरफ्तारी के मुद्दे के बीच हो रहा है, जिससे दोनों देशों में तनाव है। श्रीलंकाई नौसेना का कहना है कि 2024 में 550 से अधिक भारतीय मछुआरों को उनके जलक्षेत्र में पकड़ा गया, जिनमें 150 से ज्यादा इस साल गिरफ्तार हुए। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इस समस्या के समाधान की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019