Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Speech : जनता जनार्दन ही मेरा परिवार मेरा वारिस है : नरेंद्र मोदी

PM Modi Speech : जनता जनार्दन ही मेरा परिवार मेरा वारिस है : नरेंद्र मोदी
X

PM Modi Speech : जनता जनार्दन ही मेरा परिवार मेरा वारिस है : नरेंद्र मोदी

PM Modi Speech

कुलदीप राठौर , उत्तर प्रदेश

PM Modi Speech : सीतापुर : सीतापुर। धौरहरा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हरगांव विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया जनसभा में बोलते हुए सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 88 हजार ऋषियों की तपस्थली नैमिषारण्य को प्रणाम किया और जन अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि सीतापुर की इस पावन भूमि

Terrorist attack : वायु सेना पर हुआ आतंकी हमला…एमपी का लाल शहीद

PM Modi Speech : पर मैं जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगने आया हूं उन्होंने बताया की जनता ईश्वर का रूप होती है और ईश्वर को सच्चा अभिवादन करने से ईश्वर अपना आशीर्वाद जरूर देता है। तत्पश्चात जनसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने इंडी गठबंधन में शामिल सपा और कांग्रेस को किसान विरोधी

बताते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में सपा और उनके गठबंधन की सरकार थी तब गन्ना किसानों को उनका भुगतान नहीं मिल पाता था लंबे समय तक किसान अपने भुगतान के लिए परेशान रहता था लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद किसान को समय पर पेमेंट मिल रहा है जिससे किसान के जीवन में खुशहाली आई है

Raipur Breaking : तीसरे चरण के मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी की…

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि भाजपा सरकार गन्ने के साथ-साथ गन्ने की खोई से बनने वाले एथेनॉल का निर्माण करके किसान को दुगना फायदा पहुंचा रही है प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि मेरा अपना कोई परिवार नहीं है देश की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार के लिए दिन-रात कार्य कर रहा हूं जनता ही मेरी वारिश

है। उन्होंने बताया कि इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी जनता का धन लूटकर अपने वोट बैंक को बांटना चाहती है जो मोदी के रहते कभी संभव नहीं है मैं दिन-रात इसलिए कार्य कर रहा हूं जिससे मेरा परिवार सदैव खुशहाल रहे समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व सपा की सरकार में पुलिस व सुरक्षा

PM Modi Speech

एजेंसियों के हाथ पांव बांध दिए गए थे जिससे वह आतंकियों पर कार्यवाही नहीं कर पाते थे । लेकिन भाजपा सरकार में आतंकवाद का सफाया हो चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धौरहरा सांसद रेखा वर्मा सीतापुर सांसद राजेशवर्मा लखीमपुर खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी को कमल निशान पर वोट देकर भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील

भी की। तुष्टिकरण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया की समाजवादी पार्टी व कांग्रेस वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण के किसी भी पायदान पर जा सकते हैं कर्नाटक का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ओबीसी का आरक्षण काट के मुसलमानो को देने जा रही है जिससे ओबीसी के हक लूट जाएगा

उन्होंने आगे बताया कि जब तक नरेंद्र मोदी जिंदा है एससी एसटी ओबीसी के आरक्षण पर कोई डाका नहीं पड़ने देगा प्रधानमंत्री मोदी ने बताया जब तक मोदी जिंदा है धर्म के आधार पर आरक्षण का बंटवारा नहीं होने देगा अंत में सीतापुर लखीमपुर में आगामी कार्यकाल में बड़े विकास की बात कहते हुए प्रधानमंत्री ने वोट प्रतिशत को बढ़ाने की भी

अपील की। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया वहीं नारी शक्ति द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर प्रधानमंत्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धौरहरा प्रत्याशी रेखा वर्मा सीतापुर सदर

संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राजेश वर्मा लखीमपुर खीरी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी, मंत्री जेपीएस राठौर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही जिला प्रभारी नीरज सिंह लोकसभा प्रभारी दिनेश तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू लखीमपुर विधायक योगेश वर्मा श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी विधायक ज्ञान तिवारी आदि उपस्थित रहे


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019