Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Speech Live : लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन.....

Uma Verma
PM Modi Speech Live : लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन.....
X

PM Modi Speech Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन…..

PM Modi Speech Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा, "आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है।

ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं।"
आजादी के दिवानों ने आज हमें आजादी के इस पर्व में स्वतंत्रता में सांस लेने का मौका दिया...

ऐसे हर महापुरुष के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं... आज जो महानुभाव राष्ट्र रक्षा के लिए और राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी लगन से, पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा भी कर रहे हैं

औऱ देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास भी कर रहे हैं... चाहे वह हमारा किसान हो, हमारा जवान हो या हमारे नौजवानों का हौसला हो, हमारी माताओं बहनों का योगदान हो...

PM Modi Speech Live

शोषित पीड़ित, वंचित हो... स्वतंत्रता के प्रति उसकी निष्ठा, लोकतंत्र के प्रति उसकी श्रद्धा... ये पूरी दुनिया के लिए प्रेरक घटना है... मैं ऐसे सभी को नमन करता हूं।

हमें गर्व हमारी रगों में उनका ही खून है। हमारे पूर्वज सिर्फ 40 करोड़ थे, उन्होंने गुलामी जंजीरों को तोड़ दिया था... हमारे पूर्वजों का खून हमारी रगों में अगर 40 करोड़ गुलामी की बेड़ियाों को तोड़ सकते हैं

तो 140 करोड़ नागरिक अगर संकल्प लेकर चल पड़ें, एक दिशा निर्धारित कर लें, कदम से कदम मिलाकर चल पड़ें तो चुनौतियां कितनी बड़ी क्यों न हो, हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्व भारत बना सकते हैं....

हम 2047 विकसित भारत का संकल्प प्राप्त कर सकते हैं... अगर 40 करोड़ लोग आजाद भारत बना सकते हैं, तो 140 करोड़ उसी भाव से समृद्ध भारत बना सकते हैं....

एक समय था जब लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे... आज समय है देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019