Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी दिवसीय सऊदी अरब दौरे पर रवाना, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

PM Modi
X

PM ModiPM Modi

PM Modi: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। यह यात्रा भारत-सऊदी रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर रियाद पहुंचेंगे।

एक्स पर पीएम ने लिखा, “जेद्दाह जा रहा हूं, जहां विभिन्न बैठकों में हिस्सा लूंगा। भारत और सऊदी अरब के रिश्ते पिछले दशक में और गहरे हुए हैं।”

PM Modi: मुख्य एजेंडे में रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक, क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता और भारतीय समुदाय से मुलाकात शामिल है। व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और तकनीकी सहयोग पर चर्चा होगी।

सऊदी अरब भारत का प्रमुख तेल आपूर्तिकर्ता है। दोनों देश नवीकरणीय ऊर्जा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ा रहे हैं। 2023 में जी-20 समिट के दौरान क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा ने संबंधों को नया आयाम दिया था।

2014 के बाद पीएम की यह तीसरी सऊदी यात्रा है। यह दौरा वैश्विक मंच पर भारत की कूटनीतिक भूमिका को रेखांकित करेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019