Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi: PM मोदी का लालू यादव पर तीखा बयान: "बाबा साहेब आंबेडकर से खुद को बड़ा दिखाना चाहते हैं, दलितों का करते हैं अपमान"

Dev Verma
PM Modi
X

PM Modi

PM Modi: पटना/सीवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने बिहार दौरे के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा प्रहार किया। पीएम मोदी ने सीवान की एक जनसभा में कहा कि लालू यादव और उनकी पार्टी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों और प्रतीकों का बार-बार अपमान करते हैं। हाल ही में लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर आंबेडकर की तस्वीर के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर अब राजनीति गरमा गई है।

PM Modi: ये लोग बाबा साहेब से खुद को बड़ा दिखाना चाहते हैं

पीएम मोदी ने कहा “इन लोगों के मन में दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के लिए कोई सम्मान नहीं है। ये लोग बाबा साहेब का अपमान कर खुद को उनसे बड़ा दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन बिहार की जनता यह अपमान कभी नहीं भूलेगी।”

सभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नीले रंग का गमछा पहनकर आंबेडकर को सम्मान देने का प्रतीकात्मक संदेश भी दिया।

PM Modi: परिवारवाद ही इनकी राजनीति का आधार

प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “हम कहते हैं सबका साथ, सबका विकास, लेकिन ये लोग कहते हैं परिवार का साथ, परिवार का विकास। इनके लिए राजनीति सिर्फ अपने परिवार के हितों को साधने का साधन बन गई है।”

पीएम मोदी ने यह भी जोड़ा कि बाबा साहेब आंबेडकर स्वयं परिवारवाद के घोर विरोधी थे, और राजद की राजनीति उनके विचारों के खिलाफ है।

PM Modi: माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि आदत बन चुकी है अपमान की

प्रधानमंत्री ने कहा कि “बिहार की सड़कों पर पोस्टर लगे हैं – बाबा साहेब के अपमान पर माफी मांगो! लेकिन मैं जानता हूं, ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। ये अपमान करना अपनी आदत बना चुके हैं।”

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस और राजद बाबा साहेब की तस्वीरों को पैरों में रखती हैं, वहीं “मोदी बाबा साहेब को दिल में बसाता है।”

PM Modi: राजनीतिक समीकरणों पर भी साधा निशाना

इस पूरे प्रकरण के बहाने पीएम मोदी ने बिहार में विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन "जातिवादी और परिवारवादी मानसिकता" का प्रतीक है, जिसे जनता आगामी चुनावों में जवाब देगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019