Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi: पांच देशों की यात्रा से लौटे पीएम मोदी, ब्रिक्स सम्मेलन सहित कई देशों से हुए अहम करार

PM Modi
X

PM Modi

PM Modi: नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 8 दिवसीय बहुप्रतीक्षित विदेश यात्रा पूरी कर गुरुवार सुबह नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लौट आए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा की और प्रत्येक देश में भारत की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। खास बात यह रही कि उन्हें हर देश में सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया।

घाना:

पीएम मोदी ने यात्रा की शुरुआत 2 जुलाई को घाना से की, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया। उन्होंने घाना की संसद को भी संबोधित किया, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशक बाद यह पहली यात्रा थी।

त्रिनिदाद और टोबैगो:

यहां राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से नवाज़ा। भारत और त्रिनिदाद के बीच बुनियादी ढांचा, रक्षा और फार्मा क्षेत्रों में 6 समझौते हुए।

अर्जेंटीना:

तीसरे पड़ाव में पीएम मोदी अर्जेंटीना पहुंचे। राष्ट्रपति जेवियर माइली ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों देशों के बीच 75 वर्षों की राजनयिक साझेदारी को लेकर रणनीतिक बातचीत हुई।

ब्राजील और ब्रिक्स सम्मेलन:

ब्राजील के ब्रासीलिया में हुए 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद, वैश्विक चुनौतियों और बहुपक्षीय सहयोग पर भारत की बात मजबूती से रखी। राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने उन्हें 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया। व्यापार और तकनीकी सहयोग पर भी समझौते हुए।

नामीबिया:

अंतिम चरण में पीएम नामीबिया पहुंचे, जहां उन्हें 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया गया। यहां भी द्विपक्षीय समझौते हुए और संसद में संबोधन के दौरान उन्होंने दोनों देशों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019