Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi: क्रोएशिया पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय प्रधानमंत्री का पहला आधिकारिक दौरा...

Dev Verma
PM Modi
X

PM Modi

PM Modi: जाग्रेब/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इतिहास रचते हुए क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में कदम रखा, जहां वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने जिन्होंने आधिकारिक रूप से इस पूर्वी यूरोपीय देश की यात्रा की है। यह दौरा भारत की विदेश नीति में यूरोप की अहम भूमिका को दर्शाता है और भारत-क्रोएशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नए आयाम देने वाला माना जा रहा है। जाग्रेब पहुंचने पर क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच ने स्वयं पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने स्वागत के लिए आभार जताया और इस यात्रा को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग को मजबूत करने का अवसर बताया।

PM Modi: रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक साझेदारी को मिलेगा नया बल

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और क्रोएशिया के बीच इतिहास, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों की साझा विरासत है, जो द्विपक्षीय सहयोग की नींव को मजबूत करती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 300 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि भारतीय निवेश 48 मिलियन डॉलर के करीब है। यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, विज्ञान, नवाचार और तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। पीएम मोदी और क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता भी महत्वपूर्ण समझी जा रही है।

https://x.com/narendramodi/status/1935311343038644737

PM Modi: भारतीय समुदाय की भूमिका

क्रोएशिया में लगभग 17,000 भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पेशेवर, छात्र और कामगार शामिल हैं। भारतीय समुदाय यहां के आर्थिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में अहम भूमिका निभा रहा है। पीएम मोदी की यात्रा भारतीय मूल के नागरिकों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव और सम्मान का प्रतीक बनकर उभरी है।

PM Modi: ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और पुरानी कड़ियां

2019 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी क्रोएशिया की यात्रा पर गए थे और उन्हें वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया था। पीएम मोदी और पीएम प्लेंकोविच की पहली मुलाकात 2021 में COP-26 और EU-India वर्चुअल समिट के दौरान हुई थी, जिसे अब एक ठोस द्विपक्षीय रिश्ते में बदला जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019