Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi: वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे

PM Modi
X

PM Modi

PM Modi: लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर की ओर बढ़ते काफिले पर लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। “हर हर महादेव” और “मोदी-मोदी” के नारों से पूरा वाराणसी गूंज उठा। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुनों से स्वागत किया गया।

PM Modi: प्रधानमंत्री के स्वागत में सड़कों पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, महिला समूह और स्कूली बच्चे एकत्र हुए। सभी ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। प्रशासन ने पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

PM Modi: पीएम मोदी शुक्रवार की रात बरेका अतिथि गृह में विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह वह बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत शामिल हैं। इनमें से बनारस-खजुराहो ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दरभंगा के लिए रवाना होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019