Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi on Parliament Monsoon Session: प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया ‘विजयोत्सव’, गिनाईं देश की बड़ी उपलब्धियां

Dev Verma
PM Modi on Parliament Monsoon Session
X

PM Modi on Parliament Monsoon Session

PM Modi on Parliament Monsoon Session: नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के बाहर मीडिया को संबोधित किया। अपने वक्तव्य में पीएम मोदी ने मानसून सत्र को “विजयोत्सव” और “राष्ट्र उत्सव” की संज्ञा देते हुए कहा कि यह सत्र न केवल सृजन और नवाचार का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की प्रगति और विश्व में बढ़ते प्रभाव का प्रतीक भी है।

अंतरिक्ष यात्रा का जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सत्र इसलिए भी विशेष है क्योंकि पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का तिरंगा लहराया गया है, जो हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा का विशेष रूप से जिक्र किया और कहा कि इससे विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में देश का आत्मविश्वास और ऊंचा हुआ है।

भारत की सैन्य ताकत
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने अब भारत की सैन्य ताकत को एक नए रूप में देखा है। "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत भारतीय सेना ने सिर्फ 22 मिनट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, जिससे भारत की रणनीतिक क्षमता का दुनिया भर में लोहा माना गया।

नक्सलवाद पर करारा प्रहार
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से देश जिन चुनौतियों से जूझ रहा था, जैसे आतंकवाद और नक्सलवाद, अब उनका दायरा तेजी से सिमट रहा है। देश के कई जिले नक्सल प्रभाव से मुक्त हो रहे हैं और लाल गलियारे अब हरे-भरे विकास क्षेत्रों में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज बंदूक और बम के आगे संविधान की विजय हो रही है।"

आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब 2014 में हमारी सरकार बनी थी, तब भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन आज भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने यह भी बताया कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, और मुद्रास्फीति को भी सफलतापूर्वक नियंत्रण में रखा गया है, जो पहले दहाई में थी, अब लगभग 2 प्रतिशत पर आ चुकी है।

बहस और विकास
अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि मानसून सत्र के दौरान संसद में रचनात्मक बहस, सार्थक चर्चा और जनहित के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संसद का यह सत्र केवल एक संवैधानिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव का उत्सव है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019