Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi on Khrora Accident : सड़क दुर्घटना में 13 की मौत, पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान...

PM Modi on Khrora Accident : सड़क दुर्घटना में 13 की मौत, पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान...
X

PM Modi on Khrora Accident : सड़क दुर्घटना में 13 की मौत, पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान…

PM Modi on Khrora Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा-बलौदाबाजार मार्ग पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें माजदा वाहन में सवार लोग जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

https://x.com/PMOIndia/status/1921894177316483408

PM Modi on Khrora Accident : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, रायपुर, छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019