Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi: पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ से हाहाकार, प्रधानमंत्री मोदी ने की स्थिति की समीक्षा, केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा

PM Modi
X

PM Modi

PM Modi: नई दिल्ली: इस वर्ष भारत में मानसून समय से पहले दस्तक दे चुका है। जहां एक ओर यह बारिश कई हिस्सों में राहत और खुशी लेकर आई है, वहीं पूर्वोत्तर भारत के लिए यह आफत बन गई है। असम, सिक्किम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का विकराल रूप ले लिया है। इस आपदा में अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ से जूझ रहे राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने सभी प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

PM Modi: असम में बिगड़े हालात
राज्य सरकार के अनुसार, असम में लगातार बारिश के चलते बाढ़ ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। राज्य के 20 से अधिक जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फोन कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की जानकारी ली।

PM Modi: प्रधानमंत्री का भरोसा और समर्थन
मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र की ओर से पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने असम के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री को उनके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

PM Modi: सरकार अलर्ट मोड पर
केंद्र और राज्य सरकारें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। सरकार ने आश्वस्त किया है कि लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019