Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bilaspur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारी पूरी, मुख्य सचिव और DGP ने किया निरीक्षण...

PM Modi Bilaspur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारी पूरी, मुख्य सचिव और DGP ने किया निरीक्षण...
X

PM Modi Bilaspur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारी पूरी, मुख्य सचिव और DGP ने किया निरीक्षण…

बिलासपुर। PM Modi Bilaspur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभठ्ठा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अरुण देव गौतम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

PM Modi Bilaspur Visit: मुख्य सचिव जैन ने मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच और हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के निर्बाध संचालन के निर्देश दिए और विद्युत विभाग को पावर बैकअप की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी तकनीकी बाधा से बचा जा सके।

PM Modi Bilaspur Visit: वहीं, डीजीपी अरुण देव गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा में तैनात जवानों को सतर्कता और तत्परता से काम करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान को सुव्यवस्थित करने और मौके पर तैनात जवानों को इसकी जानकारी देने के निर्देश भी जारी किए गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019