PM Modi Bengal Visit: कोलकाता में पीएम मोदी ने तीन नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन किया, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

PM Modi Bengal Visit
PM Modi Bengal Visit
PM Modi Bengal Visit: कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में तीन नई मेट्रो रेल लाइनों का उद्घाटन किया। ग्रीन, येलो और ऑरेंज लाइनों का 13.61 किमी लंबा नेटवर्क शहर की मेट्रो प्रणाली को मजबूत करता है। इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने वाली येलो लाइन शामिल है, जो 41 वर्षों में पहली बार हवाई अड्डे को मेट्रो ग्रिड से जोड़ेगी। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने मेट्रो की सवारी की और स्कूली बच्चों व निर्माण श्रमिकों से बातचीत की। उनके साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार मौजूद थे।
PM Modi Bengal Visit: नई लाइनों से हावड़ा से सियालदह का सफर, जो सड़क मार्ग से 50 मिनट लेता था, अब भूमिगत मार्ग से मात्र 11 मिनट में पूरा होगा। पीएम मोदी ने कहा, “2014 से पहले देश में 250 किमी मेट्रो रूट था, जो अब 1,000 किमी से अधिक हो गया है। कोलकाता में 7 नए स्टेशन जुड़े हैं, जो लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे।” उन्होंने कोलकाता को भारत के इतिहास और भविष्य का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन शहरों के कायाकल्प का प्रमाण है।


