Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi attends Neeraj-Himaani's reception: नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन में शामिल हुए पीएम मोदी, नवदंपती को दिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

PM Modi attends Neeraj-Himaanis reception
X

PM Modi attends Neeraj-Himaani’s reception

PM Modi attends Neeraj-Himaani's reception: नई दिल्ली: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर ने शादी के लगभग एक साल बाद भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पहुंचे और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। दिल्ली के द लीला पैलेस में आयोजित इस रिसेप्शन में पीएम मोदी ने जोड़े को भगवान राम की मूर्ति भेंट की और उनके साथ फोटो खिंचवाई। इससे पहले करनाल में भी रिसेप्शन हुआ, जहां कई खेल हस्तियां और राजनीतिक नेता शामिल हुए।

PM Modi attends Neeraj-Himaani's reception: नीरज और हिमानी ने जनवरी 2025 में हिमाचल प्रदेश में निजी समारोह में शादी रचाई थी। शादी की खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कर सबको चौंकाया था। व्यस्त करियर के कारण रिसेप्शन टल गया, लेकिन अब दोनों ने दो जगहों पर जश्न मनाया। कुछ दिन पहले ही नीरज-हिमानी ने पीएम मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की थी और उन्हें निमंत्रण दिया था।

PM Modi attends Neeraj-Himaani's reception: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड, पेरिस 2024 में सिल्वर, वर्ल्ड चैंपियनशिप और डायमंड लीग में कई स्वर्ण पदक जीते हैं। उनकी पत्नी हिमानी मोर पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एज्यूकेशन की डिग्री ली और अमेरिका से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में पढ़ाई की। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019