Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा...
X

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूती देने पर चर्चा की। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बातचीत की और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच पारस्परिक लाभकारी और विश्वसनीय साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। दोनों देश मिलकर अपने लोगों की भलाई, वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए कार्य करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार किया। इस बातचीत में दोनों ने भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय मसलों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत संबंधों की कई वजहें हैं। दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया, विशेष रूप से आतंकवाद से निपटने और पाकिस्तान जैसे क्षेत्रीय खतरों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए। मोदी और ट्रंप के बीच व्यक्तिगत तालमेल भी बहुत अच्छा रहा, जो ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे प्रमुख आयोजनों में साफ दिखाई दिया। इन कार्यक्रमों में दोनों नेताओं के रिश्तों में गर्मजोशी देखने को मिली।

भारत के लिए ट्रंप की वापसी एक अच्छी खबर

डोनाल्ड ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति ने निष्पक्ष व्यापार पर जोर दिया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के हितों को अमेरिका के साथ संतुलित करने की कोशिश की। इस साझी प्रयास ने व्यापार संबंधों को बेहतर बनाने में मदद की, और भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत ने दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते बनाए रखे। कोविड-19 महामारी के दौरान भी दोनों देशों ने स्वास्थ्य सहयोग को बढ़ावा दिया। इसके अलावा, मोदी और ट्रंप की पुरानी दोस्ती को देखते हुए माना जा रहा है कि ट्रंप की वापसी भारत के लिए एक सकारात्मक कदम साबित होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019