PM Kisan Yojana 17th installment : किसानों के खाते में आएंगे 20 करोड़...

PM Kisan Yojana 17th installment
PM Kisan Yojana 17th installment
PM Kisan Yojana 17th installment : भोपाल: किसानों के खाते में आएंगे 20 करोड़, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान, 18 जून को PM मोदी जारी करेंगे राशि
PM Kisan Yojana 17th installment :देश भर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। सभी किसान इसकी 17वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम किसान योजना की अगली किश्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है।
PM Kisan Yojana 17th installment :उन्होंने कहा है कि 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ डालेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि काशी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 17वीं किश्त जारी करेंगे। इस दिन पंचायत से लेकर कृषि विज्ञान केंद्र, मंडी तक कार्यक्रम होंगे।
Balodabazar Breaking : तोड़फोड़ एवं हिंसा मामले को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी निगरानी
सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद कार्यक्रम से जुड़ेंगे। साथ ही ढाई करोड़ किसान भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। बता दें कि पीएम किसान योजना निधि योजना का उद्देश्य देश के गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करके उनकी आय में वृद्धि करना है। देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं।
भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है।


