Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वारनंद ने केंद्र सरकार को दिया 33 दिन का अल्‍टीमेटम, किया ये डिमांड...

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वारनंद ने केंद्र सरकार को दिया 33 दिन का अल्‍टीमेटम, किया ये डिमांड...
X

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वारनंद ने केंद्र सरकार को दिया 33 दिन का अल्‍टीमेटम, किया ये डिमांड…

नई दिल्ली: ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केंद्र सरकार से गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गाय को "राष्ट्रमाता" घोषित करने की मांग की है। उन्होंने सरकार को इस संबंध में निर्णय लेने के लिए 33 दिनों का समय दिया है। यह घोषणा उन्होंने महाकुंभ के सेक्टर 19 में स्थित शंकराचार्य शिविर में की।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार गाय के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। वे पिछले डेढ़ साल से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आंदोलन चला रहे हैं। अब उन्होंने माघी पूर्णिमा के अगले दिन से 33 दिनों की पदयात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है, जो 17 मार्च को दिल्ली में समाप्त होगी।

उन्होंने सरकार से कहा कि यदि 17 मार्च शाम 5 बजे तक गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोहत्या को अपराध घोषित करने का निर्णय नहीं लिया गया, तो वे कड़ा कदम उठाएंगे। स्वामी जी ने जोर देकर कहा कि गाय को पशु की श्रेणी से हटाकर राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए और गोहत्या को गंभीर अपराध माना जाए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019