Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pilot Sumit Sabharwal: एयर इंडिया विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का मुंबई में अंतिम संस्कार, हाथ जोड़ बेटे को दी अंतिम विदाई

Asian News
Pilot Sumit Sabharwal
X

Pilot Sumit Sabharwal

Pilot Sumit Sabharwal: अहमदाबाद: अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल (56) का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंबई लाया गया। एक अधिकारी के अनुसार, सुमित का शव सुबह एक विमान से मुंबई हवाई अड्डे पहुंचा। वहां से उनके परिवार ने शव को पवई के जल वायु विहार स्थित उनके घर ले गए। सुमित अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ मुंबई में रहते थे।

Pilot Sumit Sabharwal: सुमित को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास के बाहर कई रिश्तेदार, दोस्त और स्थानीय लोग एकत्र हुए। व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुमित के पिता पुष्करराज सभरवाल और अन्य परिजनों ने भी उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शव को चकला विद्युत शवदाह गृह ले जाया गया।

Pilot Sumit Sabharwal: 12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य थे, अहमदाबाद में एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में एक यात्री को छोड़कर विमान में सवार सभी और जमीन पर 29 अन्य लोगों की जान चली गई। DGCA ने बताया कि विमान ने 13:39 IST पर रनवे 23 से उड़ान भरी थी, लेकिन मेडे कॉल के बाद ATC से संपर्क टूट गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019